फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम: ज्योतिष-आयुर्वेद के महाज्ञानी आज देंगे निशुल्क परामर्श

Sun, 17 Apr 2022 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ क्षेत्र के आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम अभिनव कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोई भी परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन
ज्योतिष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम (एनसिएंट साइंस कॉन्क्लेव)- 2022 में आए महाज्ञानी रविवार को निशुल्क परामर्श देंगे। आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


दो दिवसीय (16-17 अप्रैल) महासमागम का उद्घाटन शनिवार को गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने ज्योतिष व आयुर्वेद के प्रकांड विद्वानों को सम्मानित भी किया। अब प्रकांड विद्वान रविवार को गोरखनाथ क्षेत्र के आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में एकत्रित होंगे और अलग-अलग कमरे में बैठकर निशुल्क परामर्श देंगे। परामर्श के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं है। परामर्श पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति पहले आएगा, उसे पहले और जो बाद में आएगा उसे बाद में परामर्श का मौका मिलेगा। निर्धारित समय पर ही परामर्श मिल सकेगा। इसके बाद आने वाले लोगों को मौका नहीं मिलेगा।

महासमागम में आएंगे ये महाज्ञानी
केए दुबे पद्मेश, पंडित सतीश शर्मा, डॉ चंद्रमौली उपाध्याय, आचार्य इंदु प्रकाश, डॉ अजय भांबी, वैद्य बालेंदु प्रकाश, पंडित सुरेश श्रीमाली, पंडित जय गोविंद शास्त्री, डॉ सोहिनी शास्त्री, पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डॉ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पंडित नरेंद्र उपाध्याय, वैद्य सुशील कुमार दुबेे, डॉ राजीव पोद्दार, डॉ सुरेंद्र कपूर, पंकज खन्ना, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आचार्य बृजेंद्र मिश्रा, आचार्य सारांश, डॉ जश्मी दोषी, डॉ वाई राखी, रुपा बुद्धिराजा, रेखा जैन, त्रिशला चतुर्वेदी, संजय तिवारी, डॉ नीता भेड़ा, पीपीएस राना, डॉ अनिल वत्स, डॉ नितिन भरत भोंगले, अनुश्री अनीता, डॉ वेनुगोपाल राव वीरारमानी, डॉ मधुराज वास्तु गुरु, आचार्य आदित्य, आचार्य आनंद, दीपशिखा मिश्रा, अनीता शर्मा, कविता चैतन्य, आचार्य सान्वी गुप्ता, संजीव मल्होत्रा, रवींद्र कौशिक, ज्योतिषाचार्य सुशील शास्त्री, अनिल कुमार ठाकुर, आचार्य ध्रुव अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार, संदीप भार्गव, आचार्य राजेश महाराज, पंडित मनोज कुमार द्विवेदी, मीतेश मालवीय, डॉ जीतेंद्र पोरवाल, डॉ विजय कुमार पाठक, स्वाति सक्सेना, अनामिका शुक्ला, पंडित विजय और यशी चतुर्वेदी।
विज्ञापन


इनका विशेष सहयोग
महासमागम के आयोजन में मेयर सीताराम जायसवाल व नगर आयुक्त अविनाश सिंह का विशेष सहयोग है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि सफाई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। समागम में साफ-सफाई पर विशेष सत्र भी होगा। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले महाज्ञानी लोगों को सफाई का महत्व व उसके फायदे भी बताएंगे। गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयंक अग्रवाल का विशेष योगदान है। आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही और वाइस चेयरमैन आराधना शाही भी सहयोगी हैं। होटल रेडिसन ब्लू के प्रबंध निदेशक अरुण चन्द और महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं। ट्रैवेल पार्टनर रनवे टैक्सी के प्रोपराइट जफर इकबाल हैं।
विज्ञापन


आयोजन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए यहां संपर्क करें- मोबाइल नंबर 8005000010, 8299660608 और 6394153108
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें