फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा इस्टेट में पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां भी मिलीं

Sun, 02 Feb 2020 09:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • फिजिशियन, दंत व नेत्र रोग विशेषज्ञों ने उचित सलाह दी, शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी हुई
विज्ञापन
सहारा इस्टेट में अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ शिविर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ रविवार को सहारा इस्टेट स्थित भारत माता मंदिर के पास पहुंचा। सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में शहर की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शालिनी अग्रवाल, फिजिशियन डॉ. नितिका, डेंटल सर्जन डॉ. प्रियंका वर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग अग्रवाल ने एक-एक करके लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, फिर निशुल्क दवाइयां दी गईं। शानवी पैथालॉजी की तरफ से शुगर जांचने की व्यवस्था की गई। निदेशक रतन मिश्रा के साथ ही लैब टैक्नोलॉजिस्ट अमित मिश्रा ने शुगर के साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच भी की।
विज्ञापन


शहरवासियों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत रविवार को सहारा इस्टेट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यमन, बहार, मल्हार, वृंदावनी और गांधार कॉलोनी से 150 लोग शिविर में आए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इत्मिनान से स्वास्थ्य परीक्षण किया, फिर दवाइयां दीं। शुगर की जांच कराने वालों का तांता लगा रहा।

सुबह 11 बजे से लगा शिविर दोपहर दो बजे तक चलता रहा। शिविर में 105 वर्ष के रामदरस यादव भी जांच कराने पहुंचे। परिसर में इलाज पाकर सहारावासी गदगद दिखे। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ ही सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति की तारीफ की और कहा कि भव्य शिविर का लाभ लोगों को मिला है।
इस मौके पर शालिनी सिंह, रश्मि अग्रवाल, संगीता सिंह, उदय शंकर मिश्रा, चंद्र किशोर सिंह, दिलीप मिश्र, वंदना राय, सीपी सिंह, योगेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  

निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं
शिविर के आयोजन में दवा कारोबारी अमित सिंहानिया, अरूण बंका, अभिषेक गोयल, मनीष रूंगटा, नारायण खेमका का विशेष योगदान रहा। दवा कारोबारी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे और एक-एक करके स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों को दवाइयां दीं। जब तक शिविर चला, तब तक व्यवस्था में लगे रहे। दवा कारोबारियों ने कहा कि घर के पास चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की पहल शानदार है। इसमें दवा कारोबारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। 

शुगर, पेट दर्द की समस्या के मरीज ज्यादा आए

शिविर में बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, गैस, पेट दर्द, आंख की समस्या, दांत की समस्या समेत विभिन्न जरूरी बीमारियों का निशुल्क इलाज किया गया। सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के प्रबंधक प्रमोद राव ने कहा कि निशुल्क इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति का विशेष योगदान
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति की भूमिका मुख्य रही। इनके पदाधिकारियों को अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मंजीत सिंह और प्रबंधक प्रमोद राव की तरफ से सारी व्यवस्थाएं की गईं। सहारावासी शिविर का लाभ उठाएं, यह सुनिश्चित कराया। समिति के शंभूनाथ राय, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, सुभाष गुप्ता, सीके शर्मा, उदय शंकर ओझा, संजय सिंह, आशीष सिंह और मानवेंद्र प्रताप सिंह ने भी सहयोग किया। सहारा इस्टेट रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश राय, सचिव भानु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्णमूर्ति राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहरवासियों की सेहत दुरुस्त कराने की यह मुहिम शानदार है। तमाम ऐसे लोग मिले, जिन्हें दिक्कतें थीं। अब इलाज होगा तो वे ठीक हो जाएंगे। मर्ज की जानकारी न होना भी खतरनाक होता है।
डॉ. शालिनी अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन

शिविर में जरूरतमंद ही आए। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सबको दवाइयां दी गईं। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई।
डॉ. नितिका अग्रवाल, फिजिशियन

एक ही जगह कई तरह की बीमारियों में मरीजों को उचित सलाह मिलना बड़ी बात है। यह प्रयास सराहनीय है।  
डॉ. पराग अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ

चिकित्सकीय शिविर का आयोजन हर मामले में खास रहा। एक ही जगह दांत, आंख और अन्य बीमारियों से संबंधित जांच और परामर्श का लोगों ने लाभ उठाया।
-डॉ. प्रियंका वर्मा, डेंटल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें