फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसी संस्था की गुणवत्ता का पैमाना होते हैं पुरातन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विभाग की पहचान उनके पुरातन छात्र से होती है। किसी संस्था की गुणवत्ता को नापना चाहते हैं तो पूर्व छात्र कैसा कर रहे हैं, वह एक बड़ा पैमाना होता है। पुरातन छात्र ही सच्चे ब्रांड एंबेसडर होते हैं।
विज्ञापन

कुलपति बृहस्पतिवार को भूगोल विभाग की ओर से आयोजित छठवें पुरातन छात्र सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां के पुरातन छात्र अपने मूल से जुड़े हुए हैं। यह अन्य विभागों के लिए अनुकरणीय है। विभाग और यहां के पुस्तकालय को समृद्ध करने का संकल्प छात्र हित में है।
विभागाध्यक्ष प्रो. शिवाकांत सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पुरातन छात्रों की सतत पहल का लाभ छात्रों को हो रहा है। पुरातन छात्रों ने इस बार 70 पुस्तकों की सौगात दी। पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीके श्रीवास्तव, प्रो. जेएन पांडेय, प्रो. एसके दीक्षित व प्रो. एसएस वर्मा ने पुरातन छात्रों की पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन

कला संकाय की पूर्व अधिष्ठाता प्रो. नंदिता सिंह व इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुकुंद शरण त्रिपाठी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अरविंद गुप्ता ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. राकेश कुमार व आभार ज्ञापन अविनाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. दीपक प्रसाद, डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. दुर्गावती यादव, डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव, मो. उमर सिद्दीकी, डॉ. माला तिवारी, शम्स तरन्नुम, सुधीर मिश्र, शिखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें