छपरा-बलिया रूट पर ब्लॉक के चलते 19 से एक मार्च तक के लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ का रूट बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
- सीवान से 20 फरवरी से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
- छपरा से 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी 19 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित स्पेशल निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 18 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- अहमदाबाद से 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी, 2023 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- आनन्द विहार टर्मिनस से 19 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मार्ग में 140 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 22 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस मार्ग में 90 नियंत्रित कर चलाई जाएगी।