फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तकनीकी खामी से एलायंस एयर की दिल्ली की उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान

Wed, 23 Nov 2022 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से आने वाला एलायंस एयर का विमान तकनीकी दिक्कतों की वजह से गोरखपुर नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से यहां से दिल्ली की उड़ान भी निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी खराबी की वजह से मंगलवार की शाम दिल्ली को जाने वाली एलायंस एयर की उड़ान रद कर दी गई। अचानक उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलने पर यात्री परेशान हो गए। जिन यात्रियों को अनिवार्य कार्य से दिल्ली पहुंचना जरूरी था, वे मुश्किल में पड़ गए।
विज्ञापन


दूसरी फ्लाइट का कोई विकल्प तो नहीं ही मिला, ज्यादातर महत्वपूर्ण ट्रेनों के रवाना हो जाने और सीट उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जीडीए में कार्यरत निर्मल सिंह को बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली जाना था। अंतिम समय में उड़ान निरस्त होने की वजह से मजबूर होकर उन्हें गाड़ी बुक कर सड़क मार्ग से दिल्ली निकलना पड़ा।

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से आने वाला एलायंस एयर का विमान ही शाम 6.55 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। लखनऊ से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आ जाने से विमान रन-वे से ही वापस एयरपोर्ट पर लौट गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से आने वाला एलायंस एयर का विमान तकनीकी दिक्कतों की वजह से गोरखपुर नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से यहां से दिल्ली की उड़ान भी निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें