फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद गर्भवती युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह बाद गर्भवती युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। किशोरी गर्भवती हुई तो गर्भ नष्ट करने की दवा खा ली। लेकिन जब हालत बिगड़ी तब घरवालों को जानकारी दी। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किशोरी के पिता परदेश से कुछ दिन पहले ही घर लौटे हैं। बीमार बेटी को पिछले सप्ताह इलाज कराने गए तो डॉक्टर ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पूछताछ हुई तब लड़की ने बताया कि गांव के ही युवक ने सात माह पहले खेत में दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी युवक कमाने के लिए बाहर भाग गया।
विज्ञापन

एसओ आरके यादव का कहना है कि लड़की सात माह की गर्भवती है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।
छेड़खानी के विरोध पर भाई की पिटाई का आरोप
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को छेड़खानी की घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने सोमवार को लड़की के भाई की पिटाई कर दी। मंगलवार को लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि रविवार को उनकी लड़की खेत की तरफ गई थी। अकेला देख गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसी दौरान उनका लड़का वहां पहुंचा और डांटकर दोनों आरोपियों को वहां से भगाया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने सोमवार को उनके लड़के की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें