पंपिंगसेट चोरी के आरोप में गिरफ्तार
कप्तानगंज। मंगलवार की सुबह कप्तानगंज थाने की पुलिस ने कारीतीन चौराहे से चोरी के पंपिंगसेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि महराजगंज कोतवाली के धरमपुर निवासी मोहन जायसवाल कारीतीन से पंपिंगसेट चुराकर भागने की फिराक में था। उसे जेल भेज दिया गया है।