फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में धर्मांतरण का आरोप, तीन हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Apr 2023 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।

सार

वार्ड नंबर दो में स्थित सीमा भारती के घर में सिलाई केंद्र पर लोगों को हर रविवार को प्रार्थना के नाम पर बुलाया जाता है। ग्रामीणों ने सिलाई केंद्र पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में रविवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में 50 से अधिक महिलाएं एक जगह पर जुटी थीं और उन्हें रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने की तैयारी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर दो में स्थित सीमा भारती के घर में सिलाई केंद्र पर लोगों को हर रविवार को प्रार्थना के नाम पर बुलाया जाता है। ग्रामीणों ने सिलाई केंद्र पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।'

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में कार की डिक्की से 60 लाख रुपये बरामद, जांच शुरू
विज्ञापन


उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोग हर रविवार को यहां के रहने वाले सिलाई केंद्र पर महिलाओं को एकत्र करते हैं। उन्हें रुपयों, बच्चों की शिक्षा समेत तमाम लालच देकर धर्म बदलने को मजबूर किया जाता है। आरोप है कि यह लोग इसके लिए महिलाओं को पहले टारगेट करते हैं। जब महिलाएं धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो जातीं है, तो उनके जरिए पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा देते हैं।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीन लोग कुछ महिलाओं को लालच देकर उनकी जिंदगी बदलने और धर्म की खूबियां बताकर ब्रेनवॉश कर रहे थे। पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी गोरखपुर में पकड़ा गया है धर्मांतरण

  • 20 मार्च 2023 : खोराबार इलाके में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने वाराणसी निवासी संजय कन्नौजिया को पकड़ा था।
  • 11 अप्रैल 2022 : पिपराइच के चिलबिलवा में धर्मांतरण के आरोप में जम्मू-कश्मीर के जानेपुर निवासी केशव सिंह जनवाल और पठानकोट निवासी ओंकार को गिरफ्तार किया गया था।
  • 17 नवंबर 2022 : हरपुर बुदहट के पचौरी गांव में पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के रानीपुर निवासी शेषमणि को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
  • 12 सितंबर 2022 : पिपराइच के महुअंवा खुर्द गांव में पुलिस ने तीन लोगों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
  • 04 सितंबर 2017 : बेलघाट में धर्मांतरण का प्रचार करने के आरोप में पुलिस ने बांदा के चंद्रेशखर को गिरफ्तार किया था।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें