फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के तीन शोधार्थियों के शोध क्यू-1 जर्नल में प्रकाशन के लिए स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के तीन शोधार्थियों के शोध को क्यू-1 कैटेगरी के जर्नल में प्रकाशन के लिए स्वीकृति मिली है। ये तीनों शोधार्थी सहायक आचार्य डॉ. निखिल कुमार के पर्यवेक्षण में शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

शोधार्थी मनीष सिंह का शोध पत्र जर्नल सेरामिक्स इंटरनेशनल की ओर से स्वीकृत किया गया है। मनीष का ही दूसरा शोध इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री कम्युनिकेशंस की ओर से स्वीकृत हुआ है। इन शोध में एडवांस्ड नैनोमैटेरियल्स के डाइलेक्ट्रिक व चुंबकीय गुणों और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले गए हैं।
शोधार्थी तितिक्षा त्रिपाठी का ''''हाई-एफिशिएंसी परोव्स्काइट सोलर सेल'''' पर केंद्रित शोध पत्र जर्नल सोलर एनर्जी मैटेरियल्स एंड सोलर सेल्स की ओर से स्वीकार किया गया है। इस शोध में सोलर सेल की कार्यक्षमता को बढ़ाने और ट्रांसपोर्ट लेयर ऑप्टिमाइजेशन पर विशेष कार्य किया गया है। हाल ही में उनके निर्देशन में शोधार्थी डॉ. भरत कुमार गुप्ता ने ''''सुपरकंडक्टिंग थिन फिल्म्स एवं नैनो-डिवाइस टेक्नोलॉजी'''' विषय पर अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें