गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव के चलते शुक्रवार को जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।