होलिका दहन और होली के जुलूस को लेकर शहर के कई रूटों पर डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन के दिन नौ मार्च को सुबह दस बजे से और होली के दिन 10 मार्च को निकलने वाले जुलूस को लेकर सुबह छह बजे से मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
ये रूट रहेंगे डायवर्ट
- घोष कंपनी से नखास और रेती की ओर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, रिक्शा, साइकिल का प्रवेश नहीं होगा।
- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर तक दो पहिया, तीन पहिया,चार पहिया, रिक्शा, साइकिल का प्रवेश नहीं होगा।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर, बर्फखाना, हांसूपुर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल और रिक्शा का प्रवेश नहीं होेगा।
- हुमायूंपुर रेलवे क्रासिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल और रिक्शा का प्रवेश नहीं होेगा।
- अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर और विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल, रिक्शा वर्जित रहेगा।
- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज और घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल और रिक्शा वर्जित रहेगा।
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक, दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा और जटाशंकर से अलीनगर की ओर भी दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साइकिल और रिक्शा वर्जित रहेगा।
- धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक, नखास, रेती, घंटाघर, हांसूपुर, बंधू सिंह पार्क, बसंतपुर, बर्फखाना से कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली का प्रवेश नहीं होगा।