फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: शहर से हटाए जाएंगे सभी अवैध होर्डिंग, चलेगा अभियान

Wed, 15 Sep 2021 09:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी इलाकों में लगे विज्ञापनों को हटाने का निर्णय लिया है। इन सब विज्ञापनों को हटाने के लिए जल्द ही नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगे होर्डिंग-बैनर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के सभी होर्डिंग, बैनर हटाए जाएंगे, क्योंकि शहर में आज के समय में लगे हुए सारे होर्डिंग, बैनर, यूनीपोल अवैध हैं। नगर निगम अभियान चलाकर इन सभी को हटा देगा। इसके साथ ही नगर निगम विज्ञापन संबंधी सभी कार्यों का टेंडर भी जारी कर देगा।
विज्ञापन


समयावधि खत्म होने के बाद भी शहर के तकरीबन सभी इलाकों में विज्ञापन एजेंसियां होर्डिंग, यूनीपोल, बैनर आदि से लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहीं हैं। इसमें से नगर निगम को कुछ भी हासिल नहीं होता है। विज्ञापन एजेंसियों की इस कारगुजारी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी इलाकों में लगे विज्ञापनों को हटाने का निर्णय लिया है। इन सब विज्ञापनों को हटाने के लिए जल्द ही नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर के सभी होर्डिंग स्ट्रक्चर, यूनीपोल समेत अन्य स्थानों पर लगे विज्ञापन पूरी तरह से अवैध हैं। एक-दो दिन में नगर निगम इन सबके खिलाफ अभियान चलाना शुरू करेगा। सभी विज्ञापनों को हटा दिया जाएगा। साथ ही विज्ञापन संबंधी सभी श्रेणियों का टेंडर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें