फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए: दशहरे तक लेक व्यू अपार्टमेंट के सभी आवंटियों को मिल जाएगा कब्जा, बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए उपाध्यक्ष ने दिया निर्देश

Sun, 01 Aug 2021 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष ने बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए दिया दो महीने का अल्टीमेटम। जीडीए की इस सबसे ऊंची इमारत वाली परियोजना में आवासों की चल रही है रजिस्ट्री।
विज्ञापन
लेक व्यू परियोजना का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शानदार लोकेशन और बहुमंजिली इमारत की वजह से शुरू से चर्चा में रही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय परियोजना लेक व्यू के आवंटियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्राधिकरण के मुताबिक दशहरे तक सभी आवंटियों को कब्जा दिला दिया जाएगा। परियोजना का निर्माण कार्य आखिरी चरण में हैं। निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ठेकेदार को दो महीने के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि तय समय में काम पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जीडीए की आवासीय परियोजनाओं में आठ तल की यह पहली सबसे ऊंची इमारत वाली परियोजना है। इस परियोजना के तहत 168 थ्री बीएचके और 24 टू-बीएचके यानी 192 फ्लैट हैं। सभी का आवंटन हो चुका है। आवासों के लिए पंजीकरण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। दो साल में इसका निर्माण कार्य पूरा करना था मगर कोरोना की वजह से काम की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी। मगर अब जल्द ही परियोजना पूरी हो जाएगी। आवासों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट का निरीक्षण कर काम की प्रगति जांची गई है। ज्यादातर काम हो गए हैं। जो थोड़े काम बचे हैं उन्हें दो महीने में पूरा करने का नर र्देश दिया गया है। अपार्टमेंट के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। रंगाई का काम चल रहा है। पार्क एवं अन्य काम भी तेजी से चल रहे हैं।  आवंटियों को रजिस्ट्री भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया सवेरा पर बनेंगे दो स्मार्ट टॉयलेट, पर्यटकों को होगी सहूलियत

पर्यटकों की सहूलियत के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा पर दो स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम की तरफ से पहले से वहां एक अत्याधुनिक कम्यूनिटी टॉयलेट बनाया गया है लेकिन वह नया सवेरा से बाहर की तरफ की है। शहर का सबसे बड़ा पर्यटक केंद्र बनने के साथ ही नया सवेरा में रोजाना चार से 10 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। 

अवकाश वाले दिन यह संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में पर्याप्ट टॉयलेट नहीं होने से पर्यटकों विशेषकर महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है। पर्यटकों को सहूलियत देने के मकसद से ही जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने वहां दो स्मार्ट टॉयलेट बनाने का निर्देश दिया है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उपाध्यक्ष ने शनिवार की दोपहर में नया सवेरा का निरीक्षण  किया। उन्होंने वहां घूमने पहुंचे पर्यटकों से संवाद कर फीडबैक लिया। 

इस दौरान पर्यटकों ने टॉयलेट की जरुरत बताई। उपाध्यक्ष ने एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर वहां सुविधाओं का जायजा लिया। 800 मीटर लंबाई में बने नया सवेरा पर एक ट्वायलेट वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने तथा एक दूसरे कोने पर बनाया जाएगा। एक ट्वायलेट पहले से प्रवेश द्वार के पास है।

पुण्यतिथि से पहले स्थापित हो जाएगी महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा
नया सवेरा के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, महंत दिग्विजयनाथ पार्क भी पहुंचे। पार्क में चल रहे महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा की शिफ्टिंग के काम की उन्होंने जानकारी ली। बताया गया कि महंत दिग्विजयनाथ का पूरा अक्स नहीं दिखने की वजह से नई प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही प्रतिमा लगाने की जगह भी बदलने का पूर्व में निर्णय हुआ है। नई प्रतिमा, पार्क परिसर में ही सर्किट हाउस की तरफ लगाई जा रही है। प्रतिमा के लिए बनाए गए चबूतरे को क्रेन की मदद से नई जगह शिफ्ट किया जाएगा, जिसके बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।  जीडीए उपाध्यक्ष ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उसे शिफ्ट कर दिया जाए। पार्क में जल्द ही मंच का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर महीने में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें