गोरखपुर। अकलेश स्मृति सेवा परिषद व वेलफेयर के तत्वावधान में सोमवार को अकलेश देवी की 27वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन अशोक ऐश्वरम में किया गया।
इस अवसर पर भजन गायक ओम प्रकाश गुप्ता सहित परिवार की महिलाओं ने सुमधुर स्वरों में भजन प्रस्तुत किया गया। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि एक समाजसेविका के रूप में अकलेश की भूमिका को सदा याद रखा जाएगा। कृष कुमार श्रीवास्त ने कहा कि मां अकलेश ने जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य किया।
इस दौरान शिखर वर्मा, डॉ. किरण, अर्चना, प्रदीप, डॉ. विभा, मनोज, सुषमा, बिंदु प्रकाश, कुमकुम रमन, अनीता, कृष्ण कुमार, कंचन, अर्चना, विभा, निवेदिता, स्मिता, मनीषा, रंजीत कुमार व अनुभव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संवाद