फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: कुशीनगर सीमा पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Sat, 13 Nov 2021 04:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

निर्धारित समय से चार घंटा विलंब से पहुंचे अखिलेश, झांगा बाजार, कप्तानगंज, पकड़ियार और पडरौना में करेंगे सभा, सपा के रंग में रंग गए हैं रोड शो वाले मार्ग और सभास्थल।
विज्ञापन
कुशीनगर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुशीनगर जनपद की सीमा पर जोल्हिनिया पहुंचे। वह अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंचे। इसके बावजूद पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों उत्साह कम नहीं था।

विज्ञापन


बेसब्री से अपने नेता का इंतजार कर रहे लोगों ने जनपद की सीमा में दाखिल होते ही माल्यार्पण और अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल की धरती से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तथागत की धरती को चुना है।

उन्हें जनपद की सीमा में 11.30 सुकरौली क्षेत्र के जोल्हिनिया गांव के पास पहुंचना था। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचे, लेकिन उसके बावजूद कार्यकर्ता का उत्साह कम नहीं था। अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सपा मुखिया ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। पूरा जोल्हिनिया चौराहा सपा के झंडा, बैनर और होर्डिंग्स से पट गया है।
विज्ञापन


इसी हाटा विधानसभा क्षेत्र के झांगा बाजार, रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज कस्बा, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ियार बाजार और सदर विधानसभा क्षेत्र के पडरौना शहर स्थित बावली चौक पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी का झंडा-बैनर लिए भ्रमण कर रहे हैं। यहां के सभास्थल भी सपा के रंग में रंग गए हैं।

पडरौना के सभास्थल पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी सहित अन्य नेता अपने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पहुंचे हैं। पडरौना शहर में सपा मुखिया के देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें