फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: गोरखपुर में बोली प्रियंका गांधी, मुद्दों पर भाजपा बात नहीं करेगी- सिर्फ करती है गुमराह

Sat, 25 May 2024 04:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मंच पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के साथ लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद - फोटो : एक्स
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को सहारा इस्टेट के मैदान में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये सरकार मुद्दों पर बात नहीं करती ये सिर्फ जनता को गुमराह करती है।
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि आज देश में 70 करोड़ बेरोजगार हैं।

लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी इस पर बात नहीं करते। इन्होंने किसानों की आय दोगुना करने की बात की थी, लेकिन आज वे पहले से भी गरीब हो गए हैं। लेकिन, मोदी उनके बारे में बात नहीं करते। प्रियंका ने कहा, मोदी कहते हैं कि सारा देश उनका परिवार है, लेकिन वे कभी परिवार की परेशानियों के बारे में बात नहीं करते। अब वक्त आ गया है कि उन्हें बेरोजगार और किसान बता दें कि बेरोजगारी और किसानों की पीड़ा क्या है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात करते हैं, पर हम आपसे जुड़े मुद्दों की बात करते हैं। हम बताते हैं कि हम सत्ता में आए तो वे रोजगारों के लिए क्या करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये देगी। किसानों की कर्ज़ माफी और कृषि उत्पादों से जीएसटी हटाएंगे। शिक्षा के लिए लिया गया कर्ज माफ करेंगे। मजदूरों की दिहाड़ी कम से कम 400 रुपये कराएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मंच से संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : एक्स
'वैक्सीन लगवा दी, अब कंपनी कह रही, हम वापस ले लेंगे'
इंडिया गठबंधन के सहयोगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंच से संबोधन किया। कहा, जो मीट का एक्सपोर्ट करते हैं, उनसे 250 करोड़ रुपये वसूल लिए और हमें आपको वैक्सीन लगवा दी। अब वही कंपनी कह रही है हम वैक्सीन वापस ले लेंगे। लगी वैक्सीन शरीर से कैसे खीचेंगे? आरोप लगाया, ये वो सरकार है, जो डराने के लिए बुलडोजर लेके आती है, लेकिन अगर एक भी परीक्षा लीक करने वाले पर कोई बुलडोजर चला हो हो बताएं? ये सरकार ने पेपर लीक करवाए हैं। सरकार ने युवाओं का एक तिहाही जीवन बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें