इन दिनों गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर है। एक सप्ताह से गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। ऊपरी एवं निचले वायुमंडल में तेज पछुवा हवा चलने की वजह से हवा की यह गुणवत्ता बेहतर है।
पिछले एक सप्ताह से गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी (50 से 100) के बना हुआ है। इस श्रेणी को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संतोषजनक माना जाता है। हवा की यह गुणवत्ता तेज पछुवा हवा की वजह से बेहतर हुई है।
तारीख एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)
14 फरवरी 86
15 फरवरी 81
16 फरवरी 106
17 फरवरी 97
18 फरवरी 99
19 फरवरी 88
20 फरवरी 63
21 फरवरी 89
यह है एयर क्वालिटी इंडेक्स
वायु प्रदूषण का मतलब हवा में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कॉर्बन मोनोऑक्साइड और अन्य गैसों व धूलकणों के विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय किए गए मापदंड से अधिक होना है। वायु प्रदूषण के सूचकांक को संख्या में बदलकर एयर क्वालिटी इंडेक्स बनाया जाता है। इससे पता चलता है कि हवा कितनी शुद्ध या खराब है। एयर क्वालिटी इंडेक्स की छह कैटेगरी हैं।