फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है ये मौसम, विशेषज्ञ दे रहे हैं ये खास सलाह

Wed, 20 Jan 2021 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोहरे के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सेहत के लिहाज से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। मौसम का यह मिजाज न सिर्फ सांस के मरीजों को बल्कि सामान्य लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, ऐसी स्थिति में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


दरअसल, कोहरा या कुहासा होने की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से वाहनों से निकलने वाले धुआं के अलावा विभिन्न प्रकार के निर्माण की वजह से वायुमंडल में पाल्यूटेंट (प्रदूषण फैलाने वाले कारकों) की मात्रा ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा पाता है। ऐसे में सामान्य तौर पर लोग सांस के साथ इस हानिकारक तत्वों को भी अंदर लेते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

सांस के मरीज बरतें सावधानियां

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी मिश्रा ने बताया कि सांस के मरीजों के लिए यह मौसम बहुत ही खतरनाक है। दरअसल जब गर्मी रहती है तो हवा में नमी की मात्रा काफी कम होती है। वाहनों का धुआं, धूल कण आदि हवा के साथ न सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह आसानी से चले जाते हैं, बल्कि ऊपरी वायुमंडल में भी पहुंच जाते हैं। लेकिन कोहरे वाले दिनों में यह कण वातावरण में ही झूलते रहते हैं। ऐसे में सांस के साथ इन हानिकारक तत्वों का कई गुना ज्यादा मात्रा हम सांस के साथ अंदर लेते हैं। ऐसे में सांस के मरीजों को कम से कम बाहर निकलना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर अगर बाहर निकल रहे हैं तो मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
 
पिछले दिनों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)
तारीख एक्यूआई
19 173
18 183
17 180
16 177
15 183
14 177
13  163
12 159
11 134
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें