फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स गोद लिए गांवों में छह अक्तूबर से शुरू करेगा ओपीडी, रजिस्ट्रेशन होने पर साल भर करा सकेंगे इलाज

Sun, 04 Oct 2020 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर AIIMS। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) गोद लिए गांवों (डुमरी खास और खोराबार के शिवपुर) में छह अक्तूबर से ओपीडी शुरू करेगा। सप्ताह में दो दिन कम्यूनिटी मेडिसिन की टीम ग्रामीणों का इलाज करेगी। जरूरत के मुताबिक उन्हें एम्स में बुलाया जाएगा।  इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहेगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों गांव में विभाग के स्वास्थ्य केंद्र हैं। रंगाई-पुताई से लेकर सारे काम विभाग की ओर से करा दिए गए हैं। छह अक्तूबर से एम्स की कम्यूनिटी मेडिसिन की टीम मरीजों की जांच करेगी। शुरुआत में मंगलवार और शुक्रवार को मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों की संख्या अधिक होने पर अन्य विकल्प इस्तेमाल में लाए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन होने पर साल भर करा सकेंगे इलाज
मरीज को एक बार 30 रुपये खर्च करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दोनों गांव के जिस व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन एक बार हो जाएगा। वह साल भर उसी कार्ड पर एम्स में अपना इलाज करा सकेगा। एम्स प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया भी गांव में ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें