कैंपेन फॉर टोबैको-फ्री किड्स और ग्लोबल हेल्थ एडवोकेसी इन्क्यूबेटर के साथ हुआ करार
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कैम्पेन फॉर टोबैको-फ्री किड्स और ग्लोबल हेल्थ एडवोकेसी इन्क्यूबेटर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान और स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण है।
डीन रिसर्च डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने बताया कि यह साझेदारी सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति समर्थन, नवीन शोध मॉडलों और क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को उन्नत करने पर केंद्रित रहेगी। एम्स लगातार ऐसे सार्थक सहयोगों को बढ़ावा दे रहा है, जो हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान ढांचे को मजबूत बनाते हैं। यह साझेदारी उच्च गुणवत्ता वाले शोध, नवाचारपूर्ण मॉडल और नीति-उन्मुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समाधानों को आगे बढ़ाएगी।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि यह सहयोग तंबाकू नियंत्रण, पर्यावरणीय स्वास्थ्य, रोग रोकथाम तथा वन हेल्थ आधारित हस्तक्षेपों को और गति देगा, जिससे पूर्वांचल और देश की जनता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रीजनल एडवाइजर डॉ. ओम प्रकाश बेड़ा व डॉ. यू. वेंकटेश आदि उपस्थित रहे।