फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रास्ता बदलकर चलेगी अहमदाबाद स्पेशल, जानिए क्या है वजह

Thu, 24 Sep 2020 01:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर से दो ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। इसके साथ ही दो ट्रेनों को बीच स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-तरॉव रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के क्रम में प्री-इंटरलाकिंग एवं नॉन इंटरलाकिंग कार्य किए जाने से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का रास्ता बदला
-  24 सितंबर से 10 अक्तूबर तक अहमदाबाद से चलने वाली 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल को वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाया जाएगा।
-  25 सितंबर से 11 अक्तूबर तक गोरखपुर से चलने वाली 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल को मऊ-शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी जं. के रास्ते चलाया जाएगा।

बीच स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें
- 24 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लखनऊ जं. से चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल मऊ जं. स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
-  25 सितंबर से 12 अक्तूबर तक वाराणसी सिटी से चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक स्पेशल मऊ जं. से चलाई जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें