प्राचार्य कार्यालय के बगल के कमरे में पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार और प्रो. आरएन सैमुएल के बीच वार्ता शुरू हुई। करीब 10 मिनट चली बातचीत में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद दोनों प्रोफेसर मुस्कुराते हुए कमरे से बाहर निकले।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य की कुर्सी को लेकर कई दिनों से चला आ रहा विवाद सोमवार को आखिरकार समाप्त हो गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद प्रो. एसडी राजकुमार ने प्रो. रैना निवेदिता सैमुएल को प्राचार्य का पदभार सौंप दिया।
विज्ञापन
सोमवार को दिनभर चले हंगामे और आमने-सामने की स्थिति के बीच जब पत्रों के आधार पर प्राचार्य बनने का दावा समाधान नहीं दे सका तब दोनों पक्ष बातचीत के लिए तैयार हुए। विवाद के चलते कॉलेज में अध्यापन और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई।
प्राचार्य कार्यालय के बगल के कमरे में पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार और प्रो. आरएन सैमुएल के बीच वार्ता शुरू हुई। करीब 10 मिनट चली बातचीत में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद दोनों प्रोफेसर मुस्कुराते हुए कमरे से बाहर निकले।
विज्ञापन
समझौते के बाद कॉलेज परिसर में उस समय सकारात्मक संदेश गया, जब प्रो. एसडी राजकुमार ने स्वयं प्रो. आरएन सैमुएल को कार्यवाहक प्राचार्य की उसी कुर्सी पर बैठाया, जिसे लेकर कुछ देर पहले तक दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति थी।
कुछ देर पहले तक जिस कुर्सी को लेकर कॉलेज परिसर में तनाव और हंगामा था, वही कुर्सी आपसी सहमति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गई। समझौते के बाद कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों-कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से विवाद समाप्त होने से किसी अप्रिय स्थिति की आशंका भी टल गई।