फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पड़ोसी ने सराफा व्यापारी पर पेचकस से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बिछिया ताड़ीखाना में शनिवार की शाम दुकान की पोस्टर फाड़ने को लेकर व्यापारी ने पड़ोसी सराफा व्यापारी पर पेचकस से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रविवार की रात आरोपी व्यापारी अजय वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल तुलसीराम पीएसी कैंप स्थित बिछिया निवासी राहुल कुमार वर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी आभूषण की दुकान घर से एक किलोमीटर दूर ताड़ीखाना के पास है। उनके दुकान के सामने सोनू ज्वेलर्स के नाम से अजय वर्मा की दुकान है। आरोप है कि रंजिश के कारण अजय उनके दुकान के पोस्टर फाड़ देता है। पीड़ित ने शिकायत की तो शनिवार की शाम करीब सात बजे अजय उनकी दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो बगल की दुकान से पेचकस उठाकर उनके चेहरे, सिर और हाथ पर वार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें