फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संस्कृत प्रमाणपत्र के बाद अब डिप्लोमा, नया सत्र शुरू

Wed, 30 Sep 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के संस्कृत अध्ययन केंद्र का सत्र 2026-27 शुरू हो गया है। इस बार संस्कृत प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम के साथ पिछले वर्ष इसे पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए भाषा दक्षता (डिप्लोमा) पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्रा ने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रम से विद्यार्थी संस्कृत का उन्नत अध्ययन कर भाषायी दक्षता विकसित कर सकेंगे। केंद्र के संचालन के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष संस्कृत शिक्षिका निपा चौधरी की नियुक्ति की थी।
केंद्र की ओर से विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में एक सप्ताह का निशुल्क संस्कृत संभाषण शिविर भी शुरू किया गया है। इसमें विद्यार्थियों और संस्कृत सीखने के इच्छुक लोगों को भाषा के व्यावहारिक और बोलचाल के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें