फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के विरोध पर नाबालिग के परिजनों को पीटा, 28 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर उसके परिजनों पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के युवक पर बेटी से छेड़खानी, अशोभनीय हरकतें और रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी गांव के तीन नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसी कॉलेज में पढ़ने वाला गांव का आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह समय-समय पर छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी करता है। महिला ने बताया कि उन्होंने जब आरोपी युवक की मां से शिकायत की तो उन्हें ही धमकाया गया और परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई। नौ दिसंबर की रात करीब 9 बजे युवक और उसका भाई 20-25 लोगों के साथ उनके के घर पहुंचा और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की। डर से वह एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पहले भी उरुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें