फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरी शादी कर पहली पत्नी को पीट कर भगाया, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके की घटना, जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव की महिला ने पति सास-ससुर एवं ननद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने दवा खिलाकर गर्भपात कराने के बाद धोखे से दूसरी शादी कर ली। ससुराल वाले पीटकर घर से भगा दिए। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। वर्ष 2013 से 2018 के बीच कई बार दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया गया। आरोप है कि वर्ष 2019 में गलत तरीके से संबंध बनाने से मना किया तो पति ने उसे खर्च देना बंद कर धमकी देते हुए पीटा। इसके बाद वह मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पहले ननद, सास व ससुर ने पति की दूसरी शादी करा दी। वह जब इस बारे में जानकारी करने ससुराल गई तो उसके कमरे का ताला टूटा मिला और कपड़े, गहने आदि गायब थे। इसके बाद मारपीट कर बाहर निकाल दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें