उसने बोला कि वह हैदराबाद से शेख बोल रहा है और उनकी बेटी उसके पास है। वह घर नहीं जाएगी। बेटी को भूल जाओ। साथ ही उसने बालिका के पिता को धमकी भी दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर शेख के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस पिता से मिले नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी।
इसे भी पढ़ें: नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात
मामले के विवेचक दारोगा दुर्गेश शुक्ला महाराष्ट्र के लातूर पहुंचे, वहां से पुलिस ने आरोपी दस्तगीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने मुकदमे में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...
प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मनोज पांडेय ने बताया कि युवक पहले गोरखपुर रहता था। इस दौरान नाबालिग से उसकी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। उसे बहला फुसलाकर महाराष्ट्र में बुलाया और दुष्कर्म किया। बालिका को पहले ही बरामद कर लिया गया था, आरोपी फरार था। शाहपुर पुलिस ने फरार आरोपी को लातूर से गिरफ्तार कर लिया।