सूर्यकुंड धाम में गंगा दशहरा महोत्सव 25 को
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम न्यास की ओर से आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव धूम-धाम के साथ सूर्यकुंड धाम सरोवर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को वृषभ लग्न और हस्त नक्षत्र में मां गंगा के अवतरण का उत्सव सूर्यकुंड धाम में भक्त मनाएंगे।
इसी नक्षत्र व लग्न में मां का अवतरण हुआ था। इसके साथ ही चार विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त में गंगा मां का विशेष पूजन होगा जो सौ गुना फलदायी होगा। इसमें पवित्र नदियों में स्नान-दान का काफी महत्व रहता है। समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगा दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह और विशिष्ठ अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे। शाम को गायक नंदू मिश्रा भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद गंगा आरती होगी।