फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोविड के बाद जमीनों की खरीद फरोख्त से मोटी कमाई की आस, संकट से गुजर रहे विभाग के अफसरों के हाथ-पांव फूले

Thu, 12 May 2022 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रजिस्ट्री से होने वाली आय के लक्ष्य में 130 करोड़ की बढ़ोत्तरी। 1236 से बढ़कर 1366 करोड़ रुपये हुआ मंडल का लक्ष्य।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की वजह से पिछले दो साल से मंदे चल रहे जमीन के कारोबार के इस साल गति पकड़ने की उम्मीद है। शासन भी जमीन की रजिस्ट्री से अच्छी आय होने का अनुमान लगा रहा है। यही वजह है कि गोरखपुर समेत मंडल के अन्य जिलों में पिछले साल लक्ष्य से पीछे रहने के बाद भी शासन ने इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य में 130 करोड़ रुपये की वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में गोरखपुर मंडल का लक्ष्य 1,236 करोड़ के करीब था जो इस बार बढ़ाकर 1,366 करोड़ से अधिक कर दिया गया है। गोरखपुर जिले के लक्ष्य में सर्वाधिक 77 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। जिले का लक्ष्य पिछले साल के 660 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 743 करोड़ हो गया है।
 

गोरखपुर जिले का लक्ष्य सबसे बड़ा है। वहीं, डीएम की सख्ती के बाद रजिस्ट्री कार्यालय की हालत खराब है। प्राइवेट कर्मचारियों के दफ्तर से भाग खड़े होने की वजह से विभाग में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम हो गई है। स्थिति यह है कि रोजाना शहर के दोनों उप निबंधक कार्यालयों से 25 से 30 लोग बिना बैनामा कराए लौट जा रहे हैं।

विज्ञापन


कर्मचारी नहीं होने से रजिस्ट्री कार्यालय के अभिलेखागार में ताला लग गया है। दो से तीन दिन बाद रजिस्ट्री कार्यालय से कोई एक कर्मचारी वहां जा रहा है, तो किसी तरह दो-तीन लोगों की नकल जारी हो पा रही है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्री से होने वाली आय के लक्ष्य में वृद्धि हो जाने से विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

विज्ञापन

गोरखपुर में सर्किल रेट तय करेगा कि लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं

छह साल से जिले की जमीनों का सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। इस बार रेट बढ़ाने की तैयारी है। सदर तहसील के दोनों उप निबंधक कार्यालय को छोड़ बाकी छह तहसीलों के उप निबंधक कार्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अभी इसपर डीएम की मुहर लगनी बाकी है। सर्किल रेट में 50 फीसदी तक वृद्धि हुई, तो ही लक्ष्य पूरा हो पाएगा वर्ना विभाग फिर पीछे रह जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडल की स्थिति
जिला  लक्ष्य  प्राप्त हुआ
गोरखपुर 666.05 करोड़ 465.76 करोड़
महराजगंज 139.50 करोड़ 116.99 करोड़
देवरिया 250.21 करोड़ 212.13 करोड़
कुशीनगर 180.98 करोड़  168.20 करोड़
कुल 1236.74 करोड़  963.09 करोड़

वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य
गोरखपुर    743.14 करोड़
देवरिया    272.73 करोड़
महराजगंज    154.01 करोड़
कुशीनगर    196.27 करोड़
कुल     1366.15 करोड़

रजिस्ट्री से होने वाली आय का लक्ष्य तय हो गया है। विभाग पूरा प्रयास करेगा कि उसे पूरा किया जा सके। स्टांप ड्यूटी की कमी के मामले में सख्ती बरती जा रही है। इससे लक्ष्य पूरा होने में सहायता मिलेगी।
- कमलेश शुक्ला, एआईजी स्टांप, गोरखपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें