फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिलाड़ियों के व्यक्तित्व को निखारता है समर कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने कहा कि समर कैंप खिलाड़ियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ सहयोग की भावना विकसित करता है। कैंप में पढ़ाई के तनाव से दूर एक रचनात्मक और मजेदार माहौल में बच्चे नए कौशल सीखते हैं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज स्थित फतेहपुर में आयोजित 15 दिवसीय फुटबाॅल समर कैंप के 12वें दिन प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे थे। आरएसओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम साल में जरूर आयोजित होने चाहिए, तभी देश में फुटबॉल खेल निखरेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अशफाक अली की सराहना की। इस अवसर पर प्रशिक्षक मोहम्मद नईम, आकाश पासवान, इब्ने तालिब, तहसीम आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें