फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: नहीं जाने पाएंगे प्रत्याशी की पढ़ाई, हैसियत व आपराधिक इतिहास

Mon, 17 Apr 2023 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्रत्याशियों के शपथ पत्र प्रतिदिन अपलोड किए जा रहे हैं। लोगों को इसे देखने में परेशानी हो रही है, इस बात से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार नगर निकाय चुनाव के लिए की गई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पहले के चुनावों में आम मतदाता अपने प्रत्याशी को उसके शपथ पत्र के आधार पर जान लेता था, लेकिन इस बार यह व्यवस्था उपलब्ध नही है। नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी का शपथ पत्र बेवसाइट पर सार्वजनिक नहीं है।

विज्ञापन


नामांकन के बाद प्रतिदिन शपथ पत्र सहित सभी दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड तो हो रहे हैं लेकिन वेबसाइट पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके जरिए लोग उस शपथ पत्र को देख सकें। पूर्व में नामांकन के बाद नामांकन कक्ष के बाहर शपथ पत्र चस्पा करने की व्यवस्था भी रही है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया भी नहीं अपनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा से पत्नी और मां को टिकट दिलाने में कामयाब रहे कई दिग्गज, आरक्षण में हो गई थी महिला
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि पहले के चुनावों में शपथ पत्र सार्वजनिक हो जाने से आसानी से अपने प्रत्याशी की शिक्षा, संपत्ति व आपराधिक रिकार्ड के बारे में जान लेते थे। लेकिन इस बार प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्रत्याशियों के शपथ पत्र प्रतिदिन अपलोड किए जा रहे हैं। लोगों को इसे देखने में परेशानी हो रही है, इस बात से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया जाएगा।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें