दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीकॉम, बीएससी गणित व जीव विज्ञान प्रथम वर्ष में अभी भी सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर 28 नवंबर को प्रवेश लिया जाएगा। विभागों की ओर कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है।
बीकॉम
ईडब्लूएस - 40 अंक या अधिक प्रतीक्षा सूची
अनुसूचित जाति-80 अंक या अधिक प्रतीक्षा सूची
अन्य पिछड़ा वर्ग - 106 अंक या अधिक प्रतीक्षा सूची
भूतपूर्व सैनिक पाल्य की प्रतीक्षा सूची विभागीय सूचनापट्ट पर चस्पा है।
बीएस गणित
अनारक्षित संवर्ग - 100 या अधिक
ईडब्लूएस श्रेणी-76 या अधिक
अन्य पिछड़ा वर्ग-90 या अधिक
अनुसूचति जाति -72 या अधिक
बीएससी जीव विज्ञान
अनारक्षित संवर्ग - 122 या अधिक
अन्य पिछड़ा वर्ग-106 या अधिक
ईडब्लूएस श्रेणी -84 या अधिक
अनुसूचति जाति- 80 या अधिक
एमबीए की कक्षाएं एक दिसंबर से
एमबीए प्रथम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होगी। समय सारणी सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को मास्क पहनकर आना है और कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।
प्रायोगिक परीक्षा 28 को
प्री-पीएचडी कोर्स वर्क द्वितीय प्रश्न पत्र कंप्यूटर एप्लीकेशन की प्रयोगिक परीक्षा 28 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित एचआरडी सेंटर पर होगी। वाणिज्य और इतिहास की परीक्षा सुबह 10: 30 से दोपहर 12 बजे तक, संस्कृत, प्राचीन इतिहास और दर्शन शास्त्र की परीक्षा दोपहर 12 से 2:30 तक तथा हिंदी और राजनीति विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 तक होगी।