फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेती व घंटाघर के मंगल बाजार के लिए प्रशासन ने तलाश किए दो स्थान, शिफ्ट करने की तैयारी

Mon, 27 Feb 2023 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

रेती और घंटाघर क्षेत्र की सड़कें कम चौड़ी हैं। आए दिन यहां जाम की समस्या लग जाती है। इस क्षेत्र के स्थायी दुकानदारों की आपत्ति व जाम की समस्या के कारण प्रशासन ने इस बाजार को बंद करा दिया था। जब तक सभी दुकानें बंद रहती थीं, किसी को आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
गोरखपुर घंटाघर बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के रेती एवं घंटाघर क्षेत्र में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले मंगल बाजार के लिए प्रशासन ने नई जगह तलाश की है। प्रशासन हर्बर्ट बांध के पास राजघाट थाने के पीछे एवं पुराने नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास दुकानदारों को जगह देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, रेती और घंटाघर क्षेत्र की सड़कें कम चौड़ी हैं। आए दिन यहां जाम की समस्या लग जाती है। इस क्षेत्र के स्थायी दुकानदारों की आपत्ति व जाम की समस्या के कारण प्रशासन ने इस बाजार को बंद करा दिया था। जब तक सभी दुकानें बंद रहती थीं, किसी को आपत्ति नहीं थी। बाद में कई दुकानदारों ने सात दिन दुकानें खोलने की अनुमति ले ली और दुकानें खोलने लगे। स्थायी दुकानें खुलने और साथ ही मंगल बाजार लगने से इस क्षेत्र में जाम की समस्या होने लगी है।

इस समस्या की शिकायत स्थायी दुकानदारों ने प्रशासन से की। इसके बाद इस बाजार को बंद कर दिया गया। होली को देखते हुए इस बाजार के व्यापारियों ने डीएम से मिलकर गुहार लगाई।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जगह चिह्नित की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगल बाजार के लिए जमीन देखी गई है। दो स्थानों पर जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें