फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टमाटर गिरोह पर चला प्रशासन का डंडा... दो करोड़ की संपत्ति जब्त, मकान पर लगा ताला; जमीन पर सरकारी कब्जा

Sun, 22 Oct 2023 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर की राजस्व व पुलिस टीम ने टमाटर गिरोह के तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। 180 वर्ग मीटर में बने एक तल के मकान को जब्त किया। इसके बाद 25 वर्ग मीटर में बने दो मंजिला मकान पर सरकारी ताला लगा दिया गया। तीसरी कार्रवाई मनोज साहनी के मकान पर की गई। उसकी कुछ जमीन भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट-डकैती से करोड़ों की संपत्ति खड़ा करने वाले गोरखपुर के टमाटर गिरोह के तीन बदमाशों के खिलाफ प्रशासन ने जब्ती की कार्रवाई की है। तीनों बदमाशाें की दो करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर शनिवार को प्रशासनिक टीम के साथ चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज अवस्थी की देखरेख में मकान और जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसमें मोहरीपुर निवासी मनोज साहनी उर्फ टमाटर की 50 लाख, मनोज चौहान की एक करोड़ और सुनील उर्फ बहादुर चौहान की 55 लाख रुपये की संपत्ति शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर राजस्व व पुलिस टीम ने मनोज चौहान के 180 वर्ग मीटर में बने एक तल के मकान को जब्त किया। इसके बाद सुनील चौहान के 25 वर्ग मीटर में बने दो मंजिला मकान पर सरकारी ताला लगा दिया गया। तीसरी कार्रवाई मनोज साहनी के मकान पर की गई। उसकी कुछ जमीन भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने डीएम से 14 (1) के तहत कार्रवाई की सिफारिश की थी। डीएम के आदेश पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह, लेखपाल आफताब आलम, नगीना पटेल, अमीन योगेंद्र चौबे, वशिष्ठ सिंह, थानाध्यक्ष चिलुआताल संजय कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष पीपीगंज आशीष सिंह की टीम ने कार्रवाई की। वर्तमान में मनोज साहनी व सुनील फरार चल रहे हैं, जबकि मनोज चौहान जेल में है।

किस पर दर्ज हैं कितने केस
मनोज साहनी पर कुल 17 केस दर्ज हैं। इसमें डकैती, आर्म्स एक्ट, लूट, आपराधिक साजिश जैसे मामले हैं। जबकि, मनोज चौहान पर दस केस दर्ज हैं। इसमें डकैती, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, गैंगस्टर का केस शामिल है। वहीं सुनील पर डकैती, मारपीट, हत्या के चार केस दर्ज हैं। आरोपियों पर कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

आज माफिया सुधीर सिंह की संपत्ति हो सकती है जब्त
पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने चिह्नित किया है। बताया जा रहा है कि इसे भी जब्त करने की अनुमति डीएम से मिल गई है। रविवार को इन संपत्तियों पर प्रशासन और पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

बदमाशों पर अभियान चलाकर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया। अब अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। शनिवार को लूट-डकैती करने वाले तीन बदमाशों की कुल दो करोड़ पांच लाख रुपये कीमत की संपत्ति को जब्त कर दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें