फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एशिया डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमक बिखेरेंगी आदित्या, डेफलंपिक्स में भी देश को दिलाया था स्वर्ण पदक

Tue, 13 Sep 2022 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आदित्य जूनियर और सीनियर दोनों ही वर्गों में एकल, युगल व मिश्रित युगल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगी। 12 वर्षीय आदित्या यादव ने ब्राजील डेफ ओलंपिक में बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड के पटाया में 14-20 सितंबर तक आयोजित होने वाले एशिया डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोरखपुर की बैडमिंटन स्टार और डेफ ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट आदित्या यादव भी हिस्सा लेंगी। सोमवार को आदित्या 14 सदस्यीय दल के साथ दिल्ली से थाइलैंड के लिए रवाना हो गईं है।
विज्ञापन


आदित्य जूनियर और सीनियर दोनों ही वर्गों में एकल, युगल व मिश्रित युगल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगी। 12 वर्षीय आदित्या यादव ने ब्राजील डेफ ओलंपिक में बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उस जीत के साथ ही अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन पक्का माना जा रहा था।

करीब एक महीने पहले ही एशिया चैंपियनशिप में उनके खेलने की बाबत संदेश मिल गया था। इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित आदित्या तभी से लगातार प्रैक्टिस कर रही थीं। बैडमिंटन को लेकर उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोरखपुर में सामान्य खिलाड़ियों के लिए आयोजित पूर्वी जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूपी की टीम को रजत पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें