फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: गोरखपुर में एडीजी ने ली परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

Wed, 26 Jan 2022 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, सीडीओ, रेलवे जीएम, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजा रोहण किया। वहीं पुलिस लाइन में एडीजी ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी सहित जिले की तमाम सरकारी इमारतों पर शान से तिरंगा फहराया गया। एडीजी जोन अखिल कुमार ने सबसे पहले अपने दफ्तर में झंडा रोहण किया और पुलिसकर्मियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, सीडीओ, रेलवे जीएम, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजा रोहण किया। वहीं पुलिस लाइन में एडीजी ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दस पुलिस कर्मियों को पदक से नवाजा गया। इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को केन्द्र सरकार ने सराहनीय सेवा पदक तो डीजीपी उत्तर प्रदेश की तरफ से सात पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट, सराहनीय और प्रशंसा चिन्ह गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें