फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एडेनोवायरस का प्रकोप, आंखों में बढ़ा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घटते तापमान के बीच बढ़ता सर्दी, जुकाम व फ्लू एडेनोवायरस को बढ़ा रहा है। इस वायरस के कारण आंखों का संक्रमण इन दिनों तेज हुआ है।
विज्ञापन

17 रोगी बृहस्पतिवार को ओपीडी में मिले जिन्हें आंखों से जुड़ी समस्या थी। यह सभी वायरल व फ्लू से पहले से पीड़ित थे लेकिन अब आंखों की दिक्कत उन्हें परेशान कर रही है। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के अनुसार एहतियात व दवा का परामर्श दिया है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 797 रोगियों का उपचार हुआ। इसमें सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर व इसी के लक्षण वाले मिले। 17 ऐसे रोगी पहुंचे जिन्हें वायरल की समस्या पहले से थी और अब आंख में जलन, लाली व आंसू गिरने जैसी समस्या है। जांच रिपोर्ट देखकर नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष ने इसे एडोनोवायरस का प्रकोप बताया और एहतियात बरतने की हिदायत दी। बताया कि तापमान में आ रही कमी के कारण सर्दी, जुकाम, फ्लू व वायरल की चपेट में रोगी पहुंच रहे। इसके चलते इम्युनिटी कमजोर हो रही है। इसके कारण एडोनोवायरस का प्रभाव नमी व ठंड के कारण तेजी से फैल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संक्रमण से आंख के सफ़ेद हिस्से का गुलाबी व लाल होने, पानी गिरने, जलन व दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे रोगियों को बिना सलाह के किसी प्रकार का आई ड्राप उपयोग न करें इससे समस्या बढ़ सकती है। डाॅक्टर की सलाह लेकर ही दवा उपयोग करें। अगर वायरल फीवर का उपचार चल रहा तो किसी तरह का दूसरा उपचार शुरू करने की जरूरत नहीं। वायरल के साथ एडेनोवायरस भी समाप्त हो जाएगा। अधिक समस्या होने पर गर्म पानी से सिंकाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें