फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए चलेगी अतिरिक्त स्पेशल एक्सप्रेस, इन नियमों का करना होगा पालन

Sun, 25 Apr 2021 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुंबई में फंसे लोगों के लिए रेलवे बोर्ड ने मुंबई से गोरखपुर के लिए एक और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी से गोरखपुर के बीच एक फेरा में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 सहित कुल 22 आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। सिर्फ कंफर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें देंगी राहत
  • 01243 सीएसएमटी- गोरखपुर स्पेशल 25 अप्रैल को शाम 05.15 बजे रवाना होकर कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  •  
  • 01244 गोरखपुर- सीएसएमटी स्पेशल 27 अप्रैल को शाम 05.40 बजे रवाना होकर लखनऊ, कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें