महराजगंज। भिटौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कथित आपराधिक गिरोह के सरगना समेत छह अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लंबे समय से चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस अभिलेख के अनुसार, गिरोह का सरगना अर्जुन निवासी लाल डिग्गी पार्क, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर है। करण, जाबिर अली, धनंजय, दिलदार और अशोक को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है।
एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ थाना भिटौली में पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके तहत यह कार्रवाई हुई है।