गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके की एक युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने सुरक्षा देने और गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।
युवती के मुताबिक, बरगदवां निवासी नीरज गुप्ता जुलाई 2021 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने के लिए कहीं तो वह बोला कि दलित हो और शादी नहीं कर सकता हूं। परेशान युवती ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। युवती का न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया और मेडिकल भी हो गया। आरोप है कि अब इस बात की जानकारी होने पर आरोपी नीरज युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है।