फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुंबई के होटल में गुजरात के व्यापारी की हत्या का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार, वेटर का करता था काम

Thu, 08 Jun 2023 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की रात में विश्वविद्यालय चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले किया। आरोपी को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साथ गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज थाना ठुठीबारी क्षेत्र के डिगही, गडौरा बाजार निवासी राजन शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
मुंबई में हत्या के आरोप में पकड़ा गया राजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के एक होटल में गुजरात के व्यापारी रामभाई सुवा की हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने गोरखपुर से दबोच लिया। एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की रात में विश्वविद्यालय चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले किया। आरोपी को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साथ गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज थाना ठुठीबारी क्षेत्र के डिगही, गडौरा बाजार निवासी राजन शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, राजन शर्मा महाराष्ट्र के थाना ठाणे नगर के होटल प्रिंस रेजीडेंसी में वेटर का काम करता था। 27 मई 2023 को होटल के रूम नंबर 303 में गुजरात, राजकोट जिले के उपलेखा, ललुका, नवयुग चौक के निवासी काराभाई रामभाई सुवा पुत्र रामभई सुवा ठहरे हुए थे। आरोपी का उनके कमरे में आना-जाना हुआ। इस दौरान उसकी नजर उनकी अटैची पर पड़ गई। उसे लगा कि इसमें बहुत रुपये हैं। इसी लालच में आरोपी ने उनकी हत्या कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जेई पर रिपोर्ट: धमकाते थे महिला चपरासी को गवाह बनाकर फंसा दूंगा, अब धोखाधड़ी में FIR
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ठाणे पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग मांगा। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर को गिरफ्तारी का आदेश दिया। जिसके बाद एसटीएफ गोरखपुर ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात एसटीएफ ने आरोपी को विश्वविद्यालय चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को थाना कैंट में दाखिल करा कर मुंबई से आई थाने पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार को ठाणे पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को साथ ले गई।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें