फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में जेई पर रिपोर्ट: धमकाते थे महिला चपरासी को गवाह बनाकर फंसा दूंगा, अब धोखाधड़ी में FIR

Thu, 08 Jun 2023 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

दिलेजाकपुर आर्यनगर निवासी ठेकेदार अमरदीप शुक्ला ने मुकदमा दर्ज करवाने के बाद प्रेस वार्ता कर पूरी बात बताई। बताया कि सड़क निर्माण के मामले में भुगतान को लेकर पिछले दिनों अवर अभियंता राजकुमार ने एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के अवर अभियंता राजकुमार पर एक ठेकेदार ने आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि अवर अभियंता ठेकेदार को फर्जी तरीके से एसटी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। धमकाते थे कि महिला चपरासी को गवाह बनाकर फंसा दूंगा। साथ ही आरोप लगाया कि जेई ने वर्ष 2019 में कार खरीदने के लिए उनसे 2.45 लाख रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलेजाकपुर आर्यनगर निवासी ठेकेदार अमरदीप शुक्ला ने मुकदमा दर्ज करवाने के बाद प्रेस वार्ता कर पूरी बात बताई। बताया कि सड़क निर्माण के मामले में भुगतान को लेकर पिछले दिनों अवर अभियंता राजकुमार ने एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू: जमानतदारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, लेंगे इकरारनामा
विज्ञापन


कहा था कि कार्यालय की किसी महिला चपरासी को गवाह बनाकर साबित कर दूंगा कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण की फाइल से दस्तावेज खुद ही हटाए हैं। इससे पहले जेई ने क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कार्यालय में कहा था कि सड़क निर्माण की फाइल में दस्तावेज लगा दूंगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया। ठेकेदार ने बताया कि वर्ष 2019 में वार्ड नंबर 61 साहबगंज में सीसी सड़क का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि निर्माण के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। बाद में निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया गया। भुगतान से जुड़े दस्तावेज भी फाइल से गायब कर दिए गए। साथ ही बताया कि 2019 में उन्होंने कार खरीदने के लिए उनसे 2.45 लाख रुपये लिए थे। एक लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया था।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें