गोरखपुर जिले में इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, उसके भाई और बुआ के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।
पीड़ित युवती की मां ने बताया था कि एक दबंग उनकी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। आरोपी युवक के घर युवती के परिजन शिकायत करने गए तो वे नाराज होकर मारने के लिए दौड़ा लिए थे। आरोपी युवक शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
युवक ने जब शादी करने मना कर दिया तो पीड़ित युवती ने लगभग एक सप्ताह पूर्व जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ शेरू को बरगदहीं चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।