फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 22 Sep 2023 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक ने जब शादी करने मना कर दिया तो पीड़ित युवती ने लगभग एक सप्ताह पूर्व जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ शेरू को बरगदहीं चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, उसके भाई और बुआ के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पीड़ित युवती की मां ने बताया था कि एक दबंग उनकी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। आरोपी युवक के घर युवती के परिजन शिकायत करने गए तो वे नाराज होकर मारने के लिए दौड़ा लिए थे। आरोपी युवक शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

युवक ने जब शादी करने मना कर दिया तो पीड़ित युवती ने लगभग एक सप्ताह पूर्व जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी मुजीबुर्रहमान उर्फ शेरू को बरगदहीं चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

महिला से छेड़खानी, केस दर्ज

गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार की रात एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने बुधवार को गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसके पति एवं पुत्र बंगलूरू में रहते हैं।

सोमवार की रात वह घर के बाहर बने टिनशेड में सोई थी, तभी गांव का ही एक युवक रात में करीब साढ़े दस बजे पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। गुलरिहा पुलिस ने महिला के तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने का केस दर्ज किया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें