रास्ते में सुनसान जगह पर उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बेटे और मेरे साथ मारपीट की। डॉयल 112 पर मिलाने की कोशिश करने पर मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया।
महिला ने इसकी शिकायत पति से की, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।