फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसिक अस्वस्थ युवक से कराई शादी, पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी छिपाकर विवाह कराने, दहेज मांगने और प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

शादी के बाद दवाओं से हुआ बीमारी का संदेह, विरोध पर दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। देवरिया निवासी एक युवती ने आरोप लगाया कि उसकी शादी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक से उसकी बीमारी छिपाकर कराई गई। विवाह के बाद हकीकत सामने आने पर विरोध किया तो ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी और प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी शाहपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। विवाह में उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार नकदी, जेवरात और अन्य घरेलू सामान दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति लगातार दो दिनों तक दवा खाकर सोता रहा। पूछताछ करने पर सास ने तबीयत खराब होने की बात कहकर मामला टाल दिया। युवती का कहना है कि संदेह होने पर उसने पति के दवा के पर्चे की तस्वीर लेकर जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि उसका पति लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है।
पीड़िता के मुताबिक जब उसने बीमारी छिपाने को लेकर सवाल उठाया तो ससुराल पक्ष ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि बाद में पति के इलाज का हवाला देकर तीन लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया जाने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि ससुर ने कहा कि लड़का अनफिट है तो क्या हुआ, परिवार उसके साथ है और उसकी जिंदगी अच्छी तरह गुजर जाएगी। इसके बाद भी जब उसने विरोध जारी रखा तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और विवाह में दिए गए सामान वापस करने की बात कही। इस दौरान ससुराल पक्ष ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और जेवर, नकदी समेत अन्य सामान लौटाने से इन्कार कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें