खजनी इलाके में मां-बाप की हत्या का आरोपी बेटा में महेश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के बड़डार गांव में माता-पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे महेश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, बड़डार गांव में रामकवल पत्नी परमा देवी के साथ गांव पर रहते थे। सभी बेटे बाहर रहते हैं। आरोपी बेटा महेश घटना के कुछ दिन पहले ही गांव आया था। एक मई की रात में वह शराब के नशे में घर आया। हाथ में एक बोतल भी थी। इस बात पर उसकी पत्नी से नोकझोंक हुई।
इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली कहानी: 12 साल की बच्ची बनी मां, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर आया दरिंदा, तबाह कर दी जिंदगी
इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पिता ने शराब पीने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और पिता पर लाठी से हमला करने लगा। शोर सुनकर उसकी मां परमा देवी आ गई और बीचबचाव करने लगी।
आरोपी महेश ने उनके सिर पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में परमा देवी की मौत हो गई थी। बाद में पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को बड़डार तिराहा के पास से पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।