फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हमले और पैसे छीनने के आरोप, दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पटीदारों पर 50 हजार रुपये छीनने और लाठी-डंडों से पिटाई का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के भटनीपार बुजुर्ग गांव में सागौन के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पटीदारों ने लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही मजदूरों को मजदूरी देने के लिए रखे गए 50 हजार रुपये भी छीन लिए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित श्याम देव यादव ने बताया कि नौ नवंबर 2025 को सुबह वह मजदूरों को ईंट-भट्ठे पर मजदूरी देने जा रहे थे। इस दौरान उनके पटीदार विवेक आनंद, संजय यादव, श्यामपति, अजय, मनीष और आकाश उनके सागौन के पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर उनके पुत्र विक्रम और अन्य परिवारजन पर हमला कर दिया। विक्रम को डंडे से चोट लगी और वह पास के गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। आरोप है कि पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण न कराए जाने और आरोपी पक्ष के प्रभाव में आकर पीड़ित के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें