फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुलरिहा(गुलरिहा)। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साथ में मिली किशोरी को घरवालों को सौंप दिया। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 26 सितंबर को कोचिंग गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। रविवार रात पुलिस ने गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेसिया निवासी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें