फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती से छेड़खानी का आरोप, आरोपी का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास पर बुधवार रात युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बृहस्पतिवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली युवती शाहपुर के जेल बाईपास स्थित एक कॉलोनी में अपनी सहेली के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। युवती के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह कमरे से निकलकर जेल बाईपास रोड पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान पादरी बाजार निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करने वाला एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर अपने कमरे पर पहुंची और घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे और शाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती ने कानूनी कार्रवाई से जुड़े डर के कारण अपने बयान से मुकर गई और बिना आगे की कार्रवाई के चली गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक लखीमपुर खीरी जनपद का रहने वाला है। पीड़िता के बयान से मुकरने के बाद आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवती घटना से मुकर गई थी जिसके बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें